Together To Make The Himachal Pradesh Better!

Guiding Principles


Full human potential, equitable development, and national progress all depend on education. Our main goal is to provide education for all.
The Medical Facilities is to be managed through empanelled doctors and other medical staff shall be under overall supervision in all areas of Himachal Pradesh.
The administration of Himachal Pradesh has set ambitious goals to increase tourism and encourage visitors to remain for as long as possible in Himachal Pradesh.
In Himachal Pradesh where transport plays a crucial role in balancing regional development and state’s economy growth. The State’s interior and distant regions transport system is the focus.

Road Repair Work

Medical Camp

Educational Activities






Police force facilitating drug racket in Punjab under political patronage : SAD
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा
चंडीगढ़/शिमला, 1 जुलाई 2026।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रवक्ता जी एल शर्मा ने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक कल्याण, शिक्षा, आर्थिक सुधार, कृषि, पशुपालन, हरित ऊर्जा तथा सुशासन के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहलें की हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। युवाओं को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी संस्थानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
जल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक सुधारों और राजस्व वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया है। आबकारी नीति में सुधार कर राजस्व संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ पारदर्शिता को भी बढ़ावा दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए नई नीतियां लागू की गई हैं, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कृषि और पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रदेश के हजारों परिवारों को मिल रहा है।
जी एल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को “ग्रीन एनर्जी स्टेट” बनाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे प्रदेश स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास और जनकल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास, समृद्धि और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित कर रहा है।












